Uttkarsh Prakashan

Safar Khatam Nahi Hote


Safar Khatam Nahi Hote

Safar Khatam Nahi Hote (Paperback)

Author : O.p Saxena
Publisher : Uttkarsh Prakashan

Length : 96Page
Language : Hindi

List Price: Rs. 200

Discount Price Rs. 180

Selling Price
(Free delivery)



उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा प्रकाशित होने वाली यह लेखक की दूसरी पुस्तक है इससे पूर्व ओपी की दुनिया के प्रथम भाग ‘जीने को उम्र समझने को जिन्दगी’ भी उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा प्रकाशित होकर मार्किट में आयी और ख्याति पायी। वाराणसी के मूल निवासी मेरठ के वर्तमान निवासी प्रबुद्ध लेखक एवम वरिष्ठ पत्रकार श्री ओ.पी. सक्सेना द्वारा लिखित इस पुस्तक में भी उन्होंने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को मार्मिक और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है...साथ ही ध्यान रखा है कि पाठकों को आनंद भी आये और तनिक सीख भी मिले ...इस भाग में लेखक ने अपने जीवन के ऐसे ऐसे रोचक प्रसंग प्रस्तुत किये हैं जो सहज ही हृदय द्रवित कर जायें। विवाह उपरांत और पूर्व के अनेक घटनाक्रमों को भी निराले अंदाज में प्रस्तुत किया गया है जो निःसन्देह पाठकों को भाव-विभोर करने में सक्षम सिद्ध होंगे और स्वस्थ मनोरंजन करने में भी कामयाब होंगे। ......... सही वक्त पर सही निर्णय कैसे लिया जाता है और उसका सुखद परिणाम नि:संदेह मिलकर रहता है ...विपरीत परिस्थितियों में धैर्य शील जूनून और संघर्ष का ताना बाना कैसे बुना जाता है कि परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप ही आये ...और भी बहुत कुछ है इस पुस्तक में ---- लेखक ने इस पुस्तक में अनेक छुए-अनछुए ऐसे-ऐसे घटनाक्रम लिखे हैं जो सहज ही ह्रदय को छू जाएँ और हर किसी को उत्प्रेरित कर जाएँ ...

Specifications of Safar Khatam Nahi Hote (Paperback)

BOOK DETAILS

PublisherUttkarsh Prakashan
ISBN-10978-93-49808-10-2
Number of Pages96
Publication Year2026
LanguageHindi
ISBN-13978-93-49808-10-2
BindingPaperback

© Copyrights 2013-2026. All Rights Reserved Uttkarsh Prakashan

Designed By: Uttkarsh Prakashan